Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

नवनीत राणा के बाद अब विधायक रवि राणा को भी मिली जान से मारने की धमकी – प्रहार कार्यकर्ता का सिर कलम करने वाला वीडियो वायरल

नवनीत राणा के बाद अब विधायक रवि राणा को भी मिली जान से मारने की धमकी – प्रहार कार्यकर्ता का सिर कलम करने वाला वीडियो वायरल

अमरावती : नवनीत राणा के बाद अब विधायक रवि राणा को मिली जान से मारने की धमकी, प्रहार कार्यकर्ता का धमकीभरा वीडियो वायरल – पुलिस ने शुरू की जांच

अमरावती में राजनीतिक तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। भाजपा नेत्री और पूर्व सांसद नवनीत राणा के बाद अब उनके पति, विधायक रवि राणा को भी जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि बच्चू कडु की प्रहार जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता प्रशांत डिक्कर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर हंसिया से सिर कलम करने की धमकी दी।

वीडियो के वायरल होते ही राणा समर्थकों में आक्रोश फैल गया। समर्थकों ने राजापेठ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

बच्चू कडु और रवि राणा के बीच लंबे समय से राजनीतिक मतभेद रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान गठबंधन टूटने और चुनावी हार के बाद यह विवाद और गहराया। अब सोशल मीडिया पर आई यह धमकी उसी टकराव का नया अध्याय मानी जा रही है।

स्वाभिमान पार्टी के प्रवक्ता विनोद गुहे ने बयान जारी करते हुए प्रशांत डिक्कर की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा, “प्रशांत डिक्कर सिर्फ मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए हिंसक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह रवैया लोकतंत्र के लिए नहीं, बल्कि अराजकता के लिए खतरनाक है।”

उन्होंने आगे कहा कि यदि डिक्कर में वास्तव में हिम्मत है तो वे MLA रवि राणा को छूकर दिखाएं, तब स्वाभिमानी युवाओं की ताकत का एहसास होगा। फिलहाल, राजापेठ पुलिस ने धमकी वीडियो को सबूत के रूप में कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top