Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

अकोला में नाफेड की ऑनलाइन खरीद प्रक्रिया ठप, किसानों ने किया रास्ता जाम – तहसीलदार ने संभाली कमान

अकोला में नाफेड की ऑनलाइन खरीद प्रक्रिया ठप, किसानों ने किया रास्ता जाम – तहसीलदार ने संभाली कमान

अकोला : बालापुर में नाफेड की ऑनलाइन प्रक्रिया ठप, किसानों ने किया चक्का जाम – प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ मामला

अकोला जिले की बालापुर तहसील में नाफेड की ऑनलाइन खरीद प्रक्रिया ठप होने से नाराज़ किसानों ने शनिवार को शहर में चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

जानकारी के अनुसार, नाफेड सर्वर के बार-बार डाउन रहने और धीमी गति से काम करने के कारण रोज़ाना मात्र चार से पाँच किसानों का ही पंजीकरण हो पा रहा था। इससे परेशान किसानों ने नाफेड कार्यालय और कृषि उपज मंडी समिति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आंदोलन तेज़ कर दिया।

स्थिति बिगड़ती देख नाफेड अधिकारियों ने तहसीलदार और पुलिस प्रशासन को बुलाया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर स्थिति को शांत किया। उप तहसीलदार सैयद ने तत्काल राहत देते हुए कुछ किसानों के नाम अस्थायी रूप से कागज़ पर दर्ज कर खरीदी प्रक्रिया जारी रखने के निर्देश दिए।

प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सर्वर से जुड़ी तकनीकी समस्या जल्द दूर की जाएगी ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top