Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

BJP नेता नवनीत राणा को जान से मारने और गैंगरेप की धमकी, स्पीड पोस्ट से मिला खत

BJP नेता नवनीत राणा को जान से मारने और गैंगरेप की धमकी, स्पीड पोस्ट से मिला खत

FILE- Navneet Kaur Rana

अमरावती: बीजेपी नेता नवनीत राणा को मिली जान और रेप की धमकी, पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

महाराष्ट्र की बीजेपी नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा को मंगलवार शाम एक गंभीर धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ। खत स्पीड पोस्ट के जरिए उनके कार्यालय भेजा गया था और इसमें जान से मारने तथा गैंगरेप की धमकी के साथ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। सूत्रों के अनुसार, खत हैदराबाद से जावेद नामक व्यक्ति ने भेजा है।

नवनीत राणा के पर्सनल सेक्रेटरी मंगेश कोकाटे ने तुरंत राजापेठ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद अमरावती क्राइम ब्रांच की टीम नवनीत राणा के आवास पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी जावेद की तलाश शुरू कर दी है और यह पता लगाने में जुटी है कि खत किस मकसद से भेजा गया।

नवनीत राणा इससे पहले भी कई बार धमकियों का सामना कर चुकी हैं। वे 2019 में अमरावती लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सांसद बनी थीं। 2024 के चुनाव में बीजेपी ने उन्हें पुनः अमरावती से मैदान में उतारा था, लेकिन उन्हें कांग्रेस के बलवंत बसवंत वानखड़े के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top