Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

लगातार अनुपस्थित रहने पर मनपा के 29 सफाई कर्मचारी निलंबित, आयुक्त ने की सख्त कार्रवाई

लगातार अनुपस्थित रहने पर मनपा के 29 सफाई कर्मचारी निलंबित, आयुक्त ने की सख्त कार्रवाई

लगातार गैरहाजिरी पर मनपा की सख्त कार्रवाई, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग के 29 सफाई कर्मचारी निलंबित

नागपुर — नागपुर महानगरपालिका के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग में अनुशासनहीनता पर मनपा प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए 29 सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। मनपा आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से सफाई कर्मचारियों की अनुपस्थिति की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर आयुक्त चौधरी ने सभी ज़ोन में उपस्थिति व्यवस्था की समीक्षा करने के निर्देश दिए थे। 20 अक्टूबर को सभी दस ज़ोन के वार्डवार उपस्थिति केंद्रों पर उपस्थिति पंजिका की जांच की गई, जिसमें कई कर्मचारी बिना अनुमति लगातार अनुपस्थित पाए गए।

अपर आयुक्त वसुमना पंत ने खुद विभिन्न उपस्थिति केंद्रों का निरीक्षण किया और रिकॉर्ड का मिलान किया। जांच में पाया गया कि कुछ कर्मचारी 20 दिनों से अधिक समय से बिना किसी सूचना के गैरहाजिर थे। नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने उन सभी 29 कर्मचारियों को निलंबित करने का आदेश जारी किया।

मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नगर सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में ऐसे मामलों पर और भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top