Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

एनसीपी कार्यालय में नृत्य विवाद पर बढ़ता तनाव, पार्टी ने मीडिया पर वीडियो को गलत तरीके से पेश करने का लगाया आरोप

एनसीपी कार्यालय में नृत्य विवाद पर बढ़ता तनाव, पार्टी ने मीडिया पर वीडियो को गलत तरीके से पेश करने का लगाया आरोप

एनसीपी नागपुर कार्यालय में ‘दीपावली मिलन’ का नृत्य बना विवाद का कारण, पार्टी ने मीडिया पर लगाया वीडियो तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप

नागपुर — राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के नागपुर शहर कार्यालय में हुए दीपावली मिलन कार्यक्रम के दौरान हुए नृत्य प्रदर्शन को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम में हुई कथित “नाच-गाने” की क्लिप सोशल मीडिया और कुछ चैनलों पर वायरल होने के बाद, पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश महासचिव व विधायक शिवाजीराव गर्जे ने जिलाध्यक्ष अनिल अहिरकर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

इस विवाद पर सफाई देते हुए एनसीपी नागपुर शहर की महिला अध्यक्ष सुनीता येरणे ने मीडिया पर आरोप लगाया कि “विरोधियों के दबाव में” वीडियो को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया। येरणे ने कहा, “यह एक पारिवारिक दिवाली मिलन कार्यक्रम था, जिसमें सभी पदाधिकारी अपनी-अपनी कला दिखा रहे थे। हमारी एक महिला पदाधिकारी, जो पेशे से लावणी नर्तकी हैं, उन्होंने अपने कला प्रदर्शन के रूप में नृत्य किया था। इसे गलत अर्थ में दिखाया गया।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ मीडिया चैनलों ने “एनसीपी कार्यालय में लावणी डांस” और “मला जाऊ दया न घरी” जैसे भड़काऊ शीर्षकों के साथ वीडियो को बार-बार चलाया, जिससे पार्टी और महिला कार्यकर्ताओं की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई।

सुनीता येरणे ने कहा कि यह विवाद राजनीतिक रूप से प्रेरित है और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने मीडिया से अपील की कि बिना तथ्यों की जांच किए किसी भी वीडियो या खबर को सनसनीखेज तरीके से न चलाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top