Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

नागपुर के नंदनवन में 12 वर्षीय मासूम से दरिंदगी: एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

नागपुर के नंदनवन में 12 वर्षीय मासूम से दरिंदगी: एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

नागपुर: नंदनवन थाना परिसर में एक 12 वर्षीया मासूम लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार और उसका अपहरण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके एक साथी की तलाश जारी है। खास बात आरोपियों ने एक लॉज के कमरे में इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और उसका एक वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट पर अपलोड करने की नाबालिग को धमकी दी थी।

जानकारी के अनुसार 23 अक्टूबर को पीड़िता सब्जी लेने के लिए घर से बाजार गई हुई थी। तभी आरोपी करण रामटेके और उसके मित्र रोहित ने उसे रास्ते में घेर लिया। दोनों ने मिलकर उसके मुंह दबाया और उसे जबरन बीडगांव इलाके में एक लॉज में ले गए। लॉज के कमरे में आरोपी करण ने मासूम के साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी रोहित ने भी उसकी मदद की। इतना ही नहीं आरोपी करण ने पीड़िता का अश्लील वीडियो अपने मोबाइल फोन से बनाया और उसे दिखाकर धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह उस वीडियो को इंटरनेट पर वायरल कर देगा। इसके बाद दोनों आरोपी उसे छोड़कर भाग गए।

पीड़िता के घर वालों ने इसकी शिकायत नंदनवन पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी करण रामटेके को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराओं के साथ-साथ अपहरण, बलात्कार और धमकी देने संबंधी धाराएं भी लगाई गई हैं। दूसरे आरोपी रोहित की तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि आरोपी कारण अपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ इससे पहले मारपीट, दंगा और चोरी जैसे मामले दर्ज है। वह पीड़िता के पड़ोस में रहता है इसके चलते वह उसे पहचानती थी। अब पुलिस इस मामले में उसके दूसरे साथी की भी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top