Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

नागपुर: स्प्लेंडर सवार बदमाशों ने महिला कंडक्टर का मोबाइल छीना, छापरू नगर चौक पर दिनदहाड़े लूट

नागपुर: स्प्लेंडर सवार बदमाशों ने महिला कंडक्टर का मोबाइल छीना, छापरू नगर चौक पर दिनदहाड़े लूट

नागपुर में महिला कंडक्टर से दिनदहाड़े मोबाइल झपटा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

नागपुर: शहर के लकड़गंज क्षेत्र में एक महिला बस कंडक्टर से मोबाइल फोन छीनने की वारदात ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। छापरू नगर चौक पर सुबह-सुबह हुई इस घटना को दो बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया और भाग निकले। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसे आधार बनाकर पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पीड़िता की पहचान 36 वर्षीय अस्मिता सोनकुसरे के रूप में हुई है, जो स्टार बस सेवा में कंडक्टर के पद पर कार्यरत हैं। घटना के वक्त वे अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थीं। तभी स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और झपट्टा मारते हुए उनके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।

घटना के बाद अस्मिता ने तुरंत लकड़गंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

वारदात जिस तरह से हुई, उससे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि झपटमारी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, लेकिन पर्याप्त गश्त या सुरक्षा के उपाय नहीं किए जा रहे।

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह मामला शहर में सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ती असुरक्षा को उजागर करता है, खासकर महिलाओं के संदर्भ में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top