Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

उपराजधानी में 53 मिमी बारिश से मचा हाहाकार, जगह-जगह जलभराव से मनपा के दावों की खुली पोल

उपराजधानी में 53 मिमी बारिश से मचा हाहाकार, जगह-जगह जलभराव से मनपा के दावों की खुली पोल

नागपुर: 53 मिमी बारिश से शहर की सड़कों पर भरा पानी, मनपा के विकास दावों की फिर खुली पोल

नागपुर, 17 सितंबर: उपराजधानी नागपुर में मंगलवार को अचानक बदले मौसम ने शहर को एक बार फिर जलजमाव की परेशानी में डाल दिया। दोपहर से शुरू हुई मूसलाधार बारिश रुक-रुक कर देर रात तक चलती रही। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 53 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

हालांकि बारिश की मात्रा बेहद सामान्य रही, लेकिन इसके बावजूद शहर के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे नागरिकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई कॉलोनियों, मुख्य मार्गों और बाज़ारों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे ट्रैफिक पूरी तरह धीमा और अस्त-व्यस्त हो गया।

मनपा के ‘स्मार्ट सिटी’ और ‘सुधारीकरण’ के दावे इस बारिश में बहते नजर आए। कई स्थानों पर वाहन पानी में फंसे, तो कहीं पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। बारिश के कुछ घंटों ने ही दिखा दिया कि नाला सफाई और जल निकासी जैसी बुनियादी तैयारियाँ अधूरी हैं।

इधर, तोतलाडोह और नवेगांव खैरी जलाशयों के दरवाजे खोल दिए गए हैं, जिससे निचले इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

इस बारिश ने एक बार फिर दिखा दिया है कि कम बारिश में भी शहर डूब सकता है, यदि बुनियादी ढांचे को लेकर योजना और क्रियान्वयन में गंभीरता ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top