Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

नागपुर में सुबह से जोरदार बारिश का कहर, घनघोर काले बादलों के बीच जमकर गरज

नागपुर में सुबह से जोरदार बारिश का कहर, घनघोर काले बादलों के बीच जमकर गरज

नागपुर में अचानक बदला मौसम, जोरदार बारिश से शहर थम सा गया

नागपुर: सोमवार सुबह से ही नागपुर का मौसम अचानक बदल गया। हल्की फुहारों से दिन की शुरुआत हुई, लेकिन कुछ ही समय में काले घनघोर बादल पूरे आसमान पर छा गए। इसके बाद तेज बारिश ने नगरवासियों की परेशानियां बढ़ा दी। जलभराव की स्थिति बन जाने से सड़कें जाम हो गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और राहगीरों तथा वाहन चालकों को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों के लिए सड़कों पर खड़ा पानी बड़ी समस्या बन गया है। वहीं, लगातार गरजते बादलों ने पूरे शहर का वातावरण भयावह बना दिया है। ऑफिस जाने वाले कर्मचारी और छात्र अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी में नजर आए। कई इलाकों में ट्रैफिक बेहद धीमा चल रहा है और कुछ जगहों पर लंबा जाम भी बना हुआ है।

मौसम विभाग ने पहले ही विदर्भ क्षेत्र के लिए चेतावनी जारी की थी। विभाग के अनुसार गोंदिया, भंडारा, नागपुर, अमरावती, यवतमाल, चंद्रपुर व वर्धा जिलों में बिजली गिरने और तेज़ बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटे तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट और तेज हवाओं का अलर्ट भी जारी किया गया है।

हालांकि नागपुरवासियों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली है, लेकिन जलभराव व ट्रैफिक जाम ने दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बच्चों और युवाओं ने बारिश का मज़ा लिया, वहीं कामकाजी लोग ज्यादा प्रभावित हुए। प्रशासन ने नागरिकों से सुरक्षित रहने और अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top