Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शेगांव में राष्ट्रीय महाआरोग्य मेले के लिए आमंत्रण, केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव ने की भेंट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शेगांव में राष्ट्रीय महाआरोग्य मेले के लिए आमंत्रण, केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव ने की भेंट

शेगांव में नवंबर में होगा राष्ट्रीय महाआरोग्य मेला, राष्ट्रपति मुर्मू को भेजा गया आमंत्रण

बुलढाणा: भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शेगांव में आगामी नवंबर माह में राष्ट्रीय महाआरोग्य मेले का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष आयोजन में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव ने हाल ही में राष्ट्रपति से दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें इस मेले के लिए औपचारिक निमंत्रण सौंपा। आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित इस मेले में आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध, सोवा-रिग्पा और होम्योपैथी जैसी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी और नागरिकों को जागरूक करने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मेले में स्वास्थ्य से जुड़ी नई खोजों, अनुसंधानों और नवाचारों को मंच मिलेगा, साथ ही पारंपरिक चिकित्सा क्षेत्र में उद्यमशीलता को बढ़ावा देने पर भी बल दिया जाएगा। राष्ट्रपति की संभावित उपस्थिति को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह और तैयारी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top