Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

भाजपा नेता अनिल बोंडे का ठाकरे गुट पर हमला: कहा, “वो सिर्फ उपद्रव मचाएंगे”

भाजपा नेता अनिल बोंडे का ठाकरे गुट पर हमला: कहा, “वो सिर्फ उपद्रव मचाएंगे”

एशिया कप मैच पर ठाकरे गुट के विरोध को लेकर अनिल बोंडे का निशाना, कहा – “उबाठा उपद्रव मचाने में माहिर”

अमरावती: भारत-पाकिस्तान एशिया कप क्रिकेट मैच के विरोध को लेकर भाजपा नेता और विधायक अनिल बोंडे ने ठाकरे गुट पर तीखा हमला बोला है। बोंडे ने ठाकरे गुट के आंदोलन को “राजनीतिक नौटंकी” करार देते हुए कहा कि ऐसे विरोध सिर्फ उपद्रव फैलाने के लिए किए जा रहे हैं।

बोंडे ने कहा, “यह सीधा भारत-पाकिस्तान का मैच नहीं, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है। अगर पाकिस्तान हिस्सा ले रहा है, तो मुकाबला होना ही है। उबाठा और उनका गुट सिर्फ़ राजनीति के लिए राष्ट्रहित को दांव पर लगाते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि जिन कांग्रेस नेताओं के साथ ठाकरे गुट आज बैठा है, उन्होंने 26/11 जैसे बड़े आतंकी हमले के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया था।

उन्होंने जोर देकर कहा कि “देशभक्ति का मतलब है संकट के समय प्रधानमंत्री और सरकार के साथ मजबूती से खड़े रहना। सिर्फ़ विरोध करने के लिए विरोध करना, और वो भी क्रिकेट जैसे खेल के मुद्दे पर, यह देशहित के खिलाफ है।”

अनिल बोंडे के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है, और अब सबकी निगाहें ठाकरे गुट की संभावित प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top