Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

वंचित बहुजन अघाड़ी नेता राजेंद्र पाटोडे के बेटे पर चाकू से हमला, आक्रोशित समर्थकों ने आरोपी की गाड़ी को लगाई आग

वंचित बहुजन अघाड़ी नेता राजेंद्र पाटोडे के बेटे पर चाकू से हमला, आक्रोशित समर्थकों ने आरोपी की गाड़ी को लगाई आग

अकोला में वंचित बहुजन अघाड़ी नेता के बेटे पर चाकू से हमला, हमले के बाद उपजा तनाव

अकोला, 6 सितंबर:
शहर के खदान थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त तनाव का माहौल बन गया जब वंचित बहुजन युवक अघाड़ी के प्रदेश महासचिव राजेंद्र पाटोड़े के 24 वर्षीय बेटे यश पाटोड़े पर घर में घुसकर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। घायल यश को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना के पीछे आरोपी सूरज आत्माराम इंगोले (31) का नाम सामने आया है। पुलिस के अनुसार, सूरज ने किसी निजी विवाद के चलते यश पर हमला किया। जैसे ही यह खबर पाटोड़े समर्थकों तक पहुंची, आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

गुस्साए समर्थकों ने कथित तौर पर आरोपी सूरज इंगोले के घर पर हमला कर दिया और घर के बाहर खड़ी उसकी कार में तोड़फोड़ करने के बाद आग के हवाले कर दिया। इस दौरान सूरज इंगोले भी घायल हो गया है।

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खदान पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से परस्पर विरोधी शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है, हालांकि पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top