Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

नागपुर: पारशिवनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 225 लीटर महुआ दारू सहित ₹5 लाख से अधिक का माल जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

नागपुर: पारशिवनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 225 लीटर महुआ दारू सहित ₹5 लाख से अधिक का माल जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

नागपुर जिले की पारशिवनी तहसील में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। चारगांव-अंबाझरी रोड पर गश्त के दौरान पारशिवनी पुलिस ने 225 लीटर महुआ दारू और एक कार समेत कुल ₹5.22 लाख का माल जब्त किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को पहले से गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध शराब की तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी लेने पर 225 लीटर महुआ दारू बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग ₹22,500 बताई जा रही है। इसके अलावा शराब की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही लाल रंग की कार जिसकी कीमत ₹5 लाख है, उसे भी जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशुतोष संजय पवार, जयश्री संजय पवार और निशा आशुतोष पवार के रूप में हुई है, जो तिरंगी गांव, सावनेर तहसील के निवासी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top