Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

अमरावती: मेलघाट में बाघ का आतंक जारी, राजदेवबाबा कैंप में मज़दूर बना शिकार, पांच महीनों में छठी घटना

अमरावती: मेलघाट में बाघ का आतंक जारी, राजदेवबाबा कैंप में मज़दूर बना शिकार, पांच महीनों में छठी घटना

मेलघाट में फिर बाघ का हमला, मजदूर की मौत से फैला दहशत, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

अमरावती: मेलघाट टाइगर रिजर्व में मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष लगातार गहराता जा रहा है। बुधवार को खोंगरा स्थित राजदेवबाबा कैंप में एक और दर्दनाक घटना सामने आई, जहां बाघ के हमले में तारुबंदा निवासी एक मजदूर की मौत हो गई। बीते पांच महीनों में यह छठा जानलेवा हमला है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

हमले की खबर मिलते ही स्थानीय विधायक केवलराम काले ने वन विभाग और पुलिस अधिकारियों से तत्काल संपर्क किया और मौके पर रेस्क्यू टीम भेजने के निर्देश दिए। फिलहाल बचाव दल घटनास्थल की ओर रवाना हो चुका है।

लगातार हो रही मौतों के बावजूद मेलघाट क्षेत्र में सुरक्षा के ठोस उपाय अब तक नहीं किए गए हैं, जिससे ग्रामीणों और आदिवासी समुदाय में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोग वन विभाग की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं—कब तक ऐसे हमलों में जान जाती रहेगी और प्रशासन मूकदर्शक बना रहेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top