Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

चंद्रपुर: गणेश विसर्जन स्थल का निरीक्षण, पुलिस अधीक्षक और नगर उपायुक्त रहे मौजूद

चंद्रपुर: गणेश विसर्जन स्थल का निरीक्षण, पुलिस अधीक्षक और नगर उपायुक्त रहे मौजूद

चंद्रपुर में गणेश विसर्जन की तैयारियां तेज़, पुलिस अधीक्षक ने किया विसर्जन स्थल का निरीक्षण

चंद्रपुर में आगामी गणेश विसर्जन को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन ने दाताडा मार्ग स्थित नदी किनारे विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ नगर उपायुक्त मंगेश खवाले, पुलिस अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, जिसमें विशेष रूप से प्रकाश व्यवस्था, विसर्जन कुंड की स्थिति, नदी में पानी का स्तर, वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क व्यवस्था आदि पहलुओं की समीक्षा की गई।

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया कि विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए जाएंगे। वहीं, नगर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top