Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

अकोला: बैल को नहलाने गया युवक नदी में डूबा, अब तक नहीं मिला सुराग

अकोला: बैल को नहलाने गया युवक नदी में डूबा, अब तक नहीं मिला सुराग

अकोला: पोला पर बैलों को नहलाने गया युवक पेढ़ी नदी में बहा, दिनभर चला तलाशी अभियान, अब तक नहीं मिला सुराग

अकोला, 24 अगस्त — पोला के दिन एक दुखद हादसे में अकोला जिले की मूर्तिजापुर तहसील के खोलद गांव का 25 वर्षीय युवक पेढ़ी नदी में बह गया। बैलों को चारा खिलाने और नहलाने नदी पर ले गया युवक अचानक आई बाढ़ की चपेट में आ गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।

पीड़ित युवक की पहचान शांतनु अविनाश मानकर (25) के रूप में हुई है। वह गांव में आरो वाटर का व्यवसाय करता था और पोला पर्व के दिन सुबह अपने बैलों को लेकर पेढ़ी नदी पर गया था। स्नान के दौरान नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और तेज बहाव में शांतनु बह गया।

परिजनों और ग्रामीणों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद जब युवक का कुछ पता नहीं चला, तो प्रशासन को सूचित किया गया। राहत और बचाव कार्य के लिए आपातकालीन टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने दिनभर युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि शाम होते ही अंधेरा बढ़ने के कारण अभियान अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।

सूचना मिलते ही मूर्तिजापुर तहसीलदार शिल्पा बोबड़े के निर्देश पर निवासी उप तहसीलदार रवींद्र राउत, थानेदार गणेश नवकर, उपनिरीक्षक गणेश महाजन और माना थाने के पुलिस उपनिरीक्षक राजेंद्र वानखड़े घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति की निगरानी की।

शांतनु की इस अचानक हुई दुर्घटना ने मानकर परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। प्रशासन ने अगले दिन सुबह होते ही फिर से तलाशी अभियान शुरू करने की बात कही है। ग्रामीणों और परिजनों की दुआएं अब सिर्फ इस बात के लिए हैं कि शांतनु सुरक्षित मिल जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top