Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

Washim में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, किसान की मौत

Washim में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, किसान की मौत

वाशीम जिले में मूसलधार बारिश से तबाही, एक किसान की मौत – कई गांवों का संपर्क टूटा

वाशीम, 17 अगस्त: जिले में बीते दो दिनों से हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी वर्षा के चलते कई गांवों में जलभराव की स्थिति बन गई है और कुछ इलाकों का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। रिसोद तालुका में एक दर्दनाक हादसे में 69 वर्षीय शेतकरी पिराजी किसन गवळी बाढ़ में बह गए। तलाश के बाद उनका शव बरामद किया गया है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में रिसोद तहसील में 62.3 मिमी, वाशीम में 38 मिमी और मालेगांव में 27.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। तेज बारिश के चलते नदियां और नाले उफान पर हैं। कोंडाला झामरे क्षेत्र में धरण (बांध) का जलस्तर बढ़ने से करीब 20 लोग बहते-बचते सुरक्षित निकले, वहीं पाचंबा से एकलासपुर के बीच पुल पर पानी आ जाने से सड़क मार्ग बाधित हो गया है।

प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए धरण के दो गेट 10 सेमी तक खोल दिए हैं ताकि अतिरिक्त पानी को नदी में छोड़ा जा सके। साथ ही नदी किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है और नागरिकों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। लगातार बारिश और बाढ़ जैसे हालात से जिले में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top