Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

चंद्रपुर-चिमूर मार्ग पर पलटी एसटी बस, चालक की इलाज के दौरान मौत, 12 यात्री घायल

चंद्रपुर-चिमूर मार्ग पर पलटी एसटी बस, चालक की इलाज के दौरान मौत, 12 यात्री घायल

 

चंद्रपुर:
चंद्रपुर-चिमूर मार्ग पर चारगांव के पास सोमवार को एक एसटी बस हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार में नियंत्रण खो देने के कारण बस सड़क से फिसलकर पलट गई। इस दुर्घटना में बस चालक सुरेश भाटारकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, बस में सवार 12 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

यह बस चिमूर से चंद्रपुर की ओर आ रही थी, जब चारगांव के पास अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को वरोरा के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसटी विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में बस के ब्रेक फेल होने या अचानक मोड़ पर नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है। दुर्घटना के बाद यात्रियों में भय का माहौल देखा गया।

एसटी विभाग द्वारा घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं, वहीं मृतक चालक के परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top