Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

विदर्भ समेत नागपुर में दो दिनों से बारिश गायब, तापमान बढ़ा; एक हफ्ते तक मौसम यूं ही रहने के आसार

विदर्भ समेत नागपुर में दो दिनों से बारिश गायब, तापमान बढ़ा; एक हफ्ते तक मौसम यूं ही रहने के आसार

विदर्भ में थमी बारिश से बढ़ी उमस, तापमान चढ़ा; अगले एक हफ्ते तक नहीं मिलेगी राहत

नागपुर: नागपुर सहित पूरे विदर्भ क्षेत्र में बीते दो दिनों से बारिश पूरी तरह थम गई है, जिससे इलाके में गर्मी और उमस का असर बढ़ गया है। शनिवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा। लगातार बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश न होने से नागरिकों को चिपचिपी गर्मी झेलनी पड़ रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह तक विदर्भ में मौसम के इसी रूख के बने रहने की संभावना है। यानी न तो बारिश की कोई खास उम्मीद है और न ही गर्मी से राहत मिलती दिख रही है।

कम दबाव नहीं बन रहा, मानसून खिसका उत्तर की ओर

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस समय बंगाल की खाड़ी में किसी प्रभावी कम दबाव वाले क्षेत्र का विकास नहीं हो पा रहा है, जिसकी वजह से मानसूनी गतिविधियां सीमित हो गई हैं। साथ ही, मानसूनी हवाएं उत्तर दिशा की ओर खिसक चुकी हैं, जिससे विदर्भ में वर्षा की स्थिति कमजोर पड़ी है।

अगस्त में सामान्य से कम बारिश की आशंका

विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि अगस्त महीने में क्षेत्र में सामान्य से कम वर्षा हो सकती है। हालांकि, कुछ इलाकों में लोकल क्लाउड फॉर्मेशन के चलते हल्की बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया गया है, लेकिन भारी या लगातार बारिश की उम्मीद नहीं है।

नागरिकों को सलाह दी गई है कि गर्मी और उमस से बचाव के लिए सावधानी बरतें और मौसम के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top