Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

भंडारा: साकोली शहर के तालाब की सुरक्षा दीवार टूटी, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न

भंडारा: साकोली शहर के तालाब की सुरक्षा दीवार टूटी, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न

तालाब की पाल टूटी, साकोली के किसानों पर टूटा संकट – सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न

भंडारा, साकोली – जिले के साकोली तहसील अंतर्गत तलाव वार्ड इलाके से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां तालाब की सुरक्षा दीवार (पाल) टूटने से सैकड़ों एकड़ में फैली फसल पानी में बह गई। हाल ही में रोपी गई धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, तालाब की जर्जर स्थिति को लेकर कई बार प्रशासन को सूचित किया गया था, लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब जब पाल टूट गई है और खेत जलमग्न हो गए हैं, तो किसान प्रशासन की लापरवाही से बेहद नाराज़ हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, लेकिन घटना के एक घंटे बाद तक भी न तो पुलिस और न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर दिखाई दिया। इससे किसानों में आक्रोश और गहरा गया है।

प्रभावित किसानों का कहना है कि प्रशासन की उदासीनता के चलते उनकी महीनों की मेहनत और आर्थिक संसाधन बर्बाद हो गए हैं। अब यह सवाल उठ रहा है कि इस बड़े नुकसान की भरपाई कौन करेगा?

स्थानीय प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
प्रशासन की धीमी प्रतिक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। किसानों और ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द नुकसान का जायजा लेकर प्रभावितों को मुआवजा दिया जाए और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए ठोस उपाय किए जाएं।

यह घटना न सिर्फ किसानों के आर्थिक संकट को बढ़ा रही है, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था की पोल भी खोल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top