Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक, इटारसी–नागपुर चौथी रेल लाइन को मिली मंजूरी

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक, इटारसी–नागपुर चौथी रेल लाइन को मिली मंजूरी

नई दिल्ली: पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक, इटारसी–नागपुर चौथी रेल लाइन समेत 4 बड़ी रेल परियोजनाओं को मिली मंजूरी

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हुई, जिसमें आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने रेलवे मंत्रालय की चार अहम परियोजनाओं को हरी झंडी दी है। इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 11,169 करोड़ रुपये आंकी गई है।

मंजूर हुई परियोजनाओं में नागपुर से इटारसी तक चौथी रेल लाइन, छत्रपति संभाजीनगर से परभणी तक दोहरीकरण, अलुआबारी रोड से न्यू जलपाईगुड़ी तक तीसरी और चौथी रेल लाइन, तथा डांगोआपोसी से जारोली तक तीसरी और चौथी रेल लाइन शामिल हैं।

इन परियोजनाओं के लागू होने से संबंधित मार्गों की यातायात क्षमता में वृद्धि होगी और रेल परिचालन की गति तेज होगी। इससे न केवल रेलवे सेवा की विश्वसनीयता बढ़ेगी, बल्कि परिचालन दक्षता में भी सुधार आएगा। साथ ही, इन प्रस्तावित बहु-मार्ग परियोजनाओं से ट्रेनों में होने वाली देरी में कमी आएगी।

परियोजनाओं की योजना प्रधानमंत्री के गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अनुरूप तैयार की गई है, जो मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स की दक्षता को बढ़ाने पर केंद्रित है। यह योजना यात्री और माल दोनों के परिवहन को और सुगम बनाएगी।

ये चार परियोजनाएं महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और झारखंड के कुल 13 जिलों को कवर करेंगी। इनके क्रियान्वयन से भारतीय रेलवे नेटवर्क में लगभग 574 किलोमीटर की वृद्धि होगी और करीब 2,309 गांवों के लगभग 43.60 लाख लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त होगी।

इस विकास से न सिर्फ क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी नया गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top