Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

गोंदिया: अवैध लाऊडस्पीकरों पर आमगांव पुलिस की सख्त कार्रवाई, धार्मिक स्थलों से 65 लाऊडस्पीकर जब्त

गोंदिया: अवैध लाऊडस्पीकरों पर आमगांव पुलिस की सख्त कार्रवाई, धार्मिक स्थलों से 65 लाऊडस्पीकर जब्त

गोंदिया: आमगांव पुलिस ने अवैध लाउडस्पीकरों पर सख्त कार्रवाई, 65 धार्मिक स्थानों से हटाए स्पीकर

गोंदिया के आमगांव तहसील में ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिए पुलिस ने व्यापक अभियान चलाते हुए थाना क्षेत्र के 65 धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट और राज्य सरकार के ध्वनि प्रदूषण से संबंधित निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के तहत की गई है।

इस अभियान में मंदिर, मस्जिद, बौद्ध विहार, दरगाह सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों को शामिल किया गया। पुलिस ने पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई, जिससे न तो कोई विवाद हुआ और न ही किसी तरह की अव्यवस्था देखने को मिली।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई का मकसद केवल अवैध लाउडस्पीकर हटाना नहीं है, बल्कि समाज में ध्वनि प्रदूषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा करना और धार्मिक सौहार्द बनाए रखना भी है। आमगांव पुलिस ने भविष्य में भी इस तरह की सख्ती बरकरार रखने का संकल्प व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top