Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

एटीएस के पूर्व अधिकारी महबूब खान का बड़ा खुलासा: संघ प्रमुख की गिरफ्तारी का था दबाव, फडणवीस ने कांग्रेस पर बोला हमला

एटीएस के पूर्व अधिकारी महबूब खान का बड़ा खुलासा: संघ प्रमुख की गिरफ्तारी का था दबाव, फडणवीस ने कांग्रेस पर बोला हमला

मालेगांव ब्लास्ट केस में सभी आरोपी बरी, पूर्व एटीएस अधिकारी का बड़ा दावा – संघ प्रमुख को गिरफ्तार करने का था दबाव; फडणवीस ने कांग्रेस पर बोला करारा हमला

नागपुर – मालेगांव विस्फोट मामले में एनआईए की विशेष अदालत द्वारा सभी सात आरोपियों को बरी किए जाने के बाद, अब इस केस को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। महाराष्ट्र एटीएस के पूर्व अधिकारी महबूब खान ने दावा किया है कि जांच के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने उन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत को गिरफ्तार करने का दबाव बनाया था।

इस दावे के सामने आते ही सियासी पारा चढ़ गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और इसे वोट बैंक की राजनीति का परिणाम बताया।

फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस ने “हिंदू आतंकवाद” और “भगवा आतंकवाद” जैसे शब्द गढ़कर पूरे समुदाय को बदनाम करने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि 1990 के दशक और 2000 के शुरुआती वर्षों में जब दुनिया भर में इस्लामिक आतंकवाद का खतरा बढ़ रहा था, तब भारत में भी कई आतंकी घटनाएं हुईं, जिनके तार पाकिस्तान से जुड़ते थे। लेकिन कांग्रेस ने उस वैश्विक वास्तविकता की अनदेखी कर देश में धार्मिक ध्रुवीकरण के लिए भगवा आतंकवाद का झूठा नैरेटिव खड़ा किया।

फडणवीस ने कहा, “यह भारत नहीं, बल्कि पूरी दुनिया जानती है कि आतंकवाद की जड़ें कहां हैं। लेकिन कांग्रेस ने देशभक्तों को बदनाम करने का काम किया। किसी ने भी सभी मुसलमानों को आतंकवादी नहीं कहा, लेकिन कांग्रेस ने सभी हिंदुओं को आतंकवादी साबित करने की कोशिश की।”

पृथ्वीराज चव्हाण पर भी साधा निशाना

फडणवीस ने पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वो उस सरकार का हिस्सा थे, जिसने भगवा आतंकवाद की अवधारणा को जन्म दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या उन्हें तब यह समझ में नहीं आया कि यह “भगवा” छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत का प्रतीक है?

मुख्यमंत्री ने कहा, “चाहे भगवा हो, हिंदू हो या सनातनी, सभी एक हैं, सभी देशभक्त हैं और राष्ट्रीय विचारों से प्रेरित हैं। कांग्रेस की साजिश अब जनता के सामने उजागर हो गई है।”

फडणवीस के इन बयानों से साफ है कि मालेगांव केस में आए ताजा फैसले के बाद राजनीतिक घमासान और तेज़ हो गया है, और कांग्रेस की रणनीति पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top