Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

नागपुर: प्रेम संबंध का विरोध करने पर प्रेमिका के जीजा पर हमला, वाठोडा थाना क्षेत्र से दो आरोपी गिरफ्तार

नागपुर: प्रेम संबंध का विरोध करने पर प्रेमिका के जीजा पर हमला, वाठोडा थाना क्षेत्र से दो आरोपी गिरफ्तार

नागपुर के वाठोडा पुलिस थाना  क्षेत्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जहाँ प्रेम संबंध का विरोध करने पर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है

यह घटना  दिघोरी दहन घाट के पास हुई है। जयताला निवासी आशीष हरसे को अपनी साली और महेश काले के प्रेम संबंध पर आपत्ति थी। आशीष की साली ने यह बात जब अपने प्रेमी महेश काले को बताई तो उसके बाद महेश काले ने अपने दोस्त अनुराग ढोक के साथ मिलकर आशीष हरसे पर जानलेवा हमला कर दिया। रात के समय दोनों आरोपीयों ने श्मशान घाट के  आशीष को रोका और पहले उसकी पिटाई की। जब आशीष ने इसका विरोध किया, तो महेश काले ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। आशीष को लहूलुहान हालत में देख किसी ने तत्काल वाठोडा पुलिस को सूचना दी।

पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल आशीष को अस्पताल ले गई। आशीष के बयान के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी महेश काले और उसके साथी अनुराग ढोक को गिरफ्तार कर लिया है। घायल आशीष का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top