Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

शालार्थ आईडी घोटाला: गोंदिया जिले में एक और मुख्याध्यापक की गिरफ्तारी

शालार्थ आईडी घोटाला: गोंदिया जिले में एक और मुख्याध्यापक की गिरफ्तारी

फर्जी शालार्थ आईडी घोटाले में गोंदिया से मुख्याध्यापक गिरफ्तार, आरोपी की पहचान धनराज हुकरे के रूप में

नागपुर, 25 जुलाई — महाराष्ट्र में चर्चित फर्जी शालार्थ आईडी घोटाले की परतें अब और खुलने लगी हैं। इस घोटाले की जांच में लगी विशेष जांच दल (SIT) ने बुधवार रात एक और गिरफ्तारी करते हुए गोंदिया जिले के मरदोली गांव से एक स्कूल के मुख्याध्यापक को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धनराज हुकरे के रूप में हुई है, जो एक शिक्षण संस्था का सचिव और देवरी के शिवराम विद्यालय में मुख्याध्यापक के पद पर कार्यरत है।

हुकरे पर आरोप है कि उसने शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो फर्जी शिक्षकों की नियुक्ति की थी। इन शिक्षकों ने शालार्थ पोर्टल पर जाली आईडी के जरिए काम करना शुरू कर दिया था।

धनराज हुकरे की संस्था — भीमाबाई शिक्षण संस्था — दो कॉलेज और 10 स्कूल संचालित करती है। बताया जा रहा है कि इसी संस्था की आड़ में घोटाले को अंजाम दिया गया। SIT ने कार्रवाई करते हुए हुकरे को नागपुर लाकर अदालत में पेश किया, जहां कोर्ट ने उसे 26 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस उपायुक्त नित्यानंद झा के मार्गदर्शन में, वरिष्ठ निरीक्षक मनीष ठाकरे और उपनिरीक्षक संतोष शिरडाले के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के बाद अब तक इस घोटाले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 15 हो चुकी है।

पुलिस के अनुसार, शालार्थ आईडी घोटाले में अभी और लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है। मामले की जांच तेजी से जारी है और अधिकारियों को इसमें कई अहम खुलासों की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top