Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

भंडारा में रेड अलर्ट जारी: स्कूल-कॉलेज बंद, गोसेखुर्द बांध के 21 गेट खोले गए

भंडारा में रेड अलर्ट जारी: स्कूल-कॉलेज बंद, गोसेखुर्द बांध के 21 गेट खोले गए

भंडारा जिले में रेड अलर्ट के बीच स्कूल-कॉलेज बंद, गोसेखुर्द बांध के 21 गेट खोले गए

भंडारा, 25 जुलाई — भंडारा जिले में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग द्वारा जिले में रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद एहतियातन सभी स्कूलों और महाविद्यालयों को आज के लिए बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।

बीते दो दिनों से जारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सड़कें और प्रमुख राजमार्ग बाधित हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दो सप्ताह पहले आई बाढ़ की पुनरावृत्ति न हो, इसे रोकने के लिए प्रशासन सतर्क है और विभिन्न स्तरों पर निगरानी जारी है।

इसी बीच, वैनगंगा नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ने की आशंका के मद्देनज़र गोसेखुर्द बांध के 33 में से 21 गेट खोल दिए गए हैं, ताकि अतिरिक्त पानी का निकास किया जा सके। बांध से पानी छोड़े जाने से निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

जिले में अभी भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top