Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

25-26 जुलाई को पूर्व विदर्भ में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, नागपुर समेत चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

25-26 जुलाई को पूर्व विदर्भ में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, नागपुर समेत चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

पूर्व विदर्भ में भारी बारिश की संभावना, नागपुर सहित चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

नागपुर, 24 जुलाई – विदर्भ में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। क्षेत्र के कई हिस्सों में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच अब मौसम विभाग ने पूर्व विदर्भ के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने नागपुर, चंद्रपुर, गोंदिया और भंडारा जिलों में 25 और 26 जुलाई को मूसलाधार बारिश का अनुमान जताते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है।

पूर्वानुमान के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और दक्षिण छत्तीसगढ़ क्षेत्र में सक्रिय मानसून प्रणाली के चलते विदर्भ में बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। आने वाले 48 घंटों के दौरान नागपुर, चंद्रपुर, गोंदिया, वर्धा, भंडारा और गडचिरोली जिलों में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है, विशेषकर उन क्षेत्रों में जो जलभराव या बाढ़ की संभावना वाले हैं। अनुमान लगाया गया है कि कुछ स्थानों पर 64.5 मिमी से अधिक वर्षा हो सकती है।

बीते दो दिनों से नागपुर और आसपास के जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिली है। हालांकि आगामी भारी बारिश के पूर्वानुमान ने स्थानीय प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। आपदा प्रबंधन दलों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top