Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

नागपुर: नागद्वार यात्रा पर गए युवक पर गिरी चट्टान, मौके पर दर्दनाक मौत

नागपुर: नागद्वार यात्रा पर गए युवक पर गिरी चट्टान, मौके पर दर्दनाक मौत

नागद्वार यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, युवक की चट्टान गिरने से हुई मौत

नागपुर, 24 जुलाई — नागपुर से नागद्वार यात्रा पर गए एक युवक की दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में मौत हो गई। 24 वर्षीय दीपक सूरज नेवारे, निवासी बजेरिया, अपने दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा पर गया था, जहां पहाड़ी पर चढ़ाई के दौरान उस पर अचानक एक चट्टान गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

दीपक एक निजी कपड़े की दुकान में कार्यरत था और अपने 4-5 दोस्तों के साथ नागद्वार की कठिन यात्रा पर निकला था। चढ़ाई के दौरान अचानक ऊपर से एक भारी चट्टान खिसकी और सीधे दीपक के ऊपर आ गिरी। इस भयावह घटना में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथी बाल-बाल बच गए।

घटना के बाद दीपक को तत्काल नर्बदापुरम के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से उसके मित्रों पर भी गहरा असर पड़ा और उन्होंने यात्रा बीच में ही छोड़ दी।

बुधवार को दीपक का नागपुर में अंतिम संस्कार किया गया। धार्मिक यात्रा पर निकले एक युवा की इस तरह आकस्मिक मृत्यु से परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है और सभी उसकी असमय मृत्यु से स्तब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top