Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

नागपुर एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नागपुर एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नागपुर: डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सोमवार को एक बार फिर धमकी मिली है। एयरपोर्ट प्रशासन को एक ईमेल के माध्यम से धमकी संदेश प्राप्त हुआ, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई।

धमकी मिलने के तुरंत बाद बीडीडीएस और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर तैनात कर दी गईं, जबकि CISF जवानों ने एयरपोर्ट परिसर में पैनी नजर बनाए रखी। खासकर पार्किंग एरिया में वाहनों की सख्त जांच शुरू कर दी गई है।

यात्री सुरक्षा जांच में सहयोग कर रहे हैं, हालांकि इस अचानक बढ़ी सुरक्षा के कारण कुछ यात्रियों में चिंता भी देखी गई। इस धमकी को फिलहाल फर्जी माना जा रहा है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ मामले की जांच कर रही हैं। साइबर सेल की मदद से धमकी भेजने वाले की पहचान और उद्देश्य पता लगाने का प्रयास जारी है।

नागपुर एयरपोर्ट को इससे पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं, इसलिए इस बार कोई जोखिम नहीं लिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top