Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

विदर्भ में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 21 से 24 जुलाई तक नागपुर सहित कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

विदर्भ में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 21 से 24 जुलाई तक नागपुर सहित कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

विदर्भ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 21 से 24 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी, नागपुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

नागपुर: पिछले कुछ दिनों से विदर्भ में बारिश की रफ्तार थमी हुई थी, जिससे गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा था। हालांकि अब भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राहतभरी खबर दी है। विभाग के अनुसार, 21 से 24 जुलाई के बीच विदर्भ के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए नागपुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, क्षेत्र में वायुदाब में बदलाव और नमी की मौजूदगी के चलते वातावरण पूरी तरह बारिश के अनुकूल हो गया है। इस दौरान तेज बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि सिर्फ विदर्भ ही नहीं, बल्कि कोंकण और पश्चिम महाराष्ट्र में भी इस अवधि के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। लगातार बढ़ते तापमान और उमस से जूझ रहे लोगों के लिए यह बारिश कुछ राहत लेकर आ सकती है।

मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top