Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

ख़राब खाने को लेकर भड़के विधायक संजय गायकवाड़, कैंटीन कर्मचारी से की मारपीट; वीडियो हुआ वायरल

ख़राब खाने को लेकर भड़के विधायक संजय गायकवाड़, कैंटीन कर्मचारी से की मारपीट; वीडियो हुआ वायरल

विधायक संजय गायकवाड़ ने कैंटीन कर्मचारी के साथ की मारपीट, खराब खाने को लेकर जताया आक्रोश; वीडियो वायरल

बुलढाणा/मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा में एक बार फिर शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ का गुस्सा सुर्खियों में आ गया है। इस बार वजह बनी कैंटीन में परोसा गया खराब खाना, जिसे लेकर गायकवाड़ ने न सिर्फ तीखी प्रतिक्रिया दी बल्कि कैंटीन कर्मचारी के साथ हाथापाई भी कर डाली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके चलते विधायक एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं।

गायकवाड़ ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने रात 9:30 बजे के करीब दाल-चावल और रोटी का ऑर्डर दिया था। पहला निवाला लेते ही उन्हें दाल में खराब स्वाद महसूस हुआ और दूसरा निवाला लेते ही उल्टी जैसा महसूस होने लगा। जांच करने पर दाल सड़ी हुई पाई गई। गायकवाड़ ने दावा किया कि यह कोई पहली बार नहीं है, पहले भी उन्हें कई बार घटिया खाना परोसा गया है और इस बारे में कैंटीन मालिक को चेतावनी भी दी जा चुकी थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक आवास में परोसे जा रहे इस तरह के खाने से न सिर्फ विधायकों, बल्कि आम नागरिकों की सेहत भी खतरे में है। उन्होंने कहा, “अगर हमें ऐसा खाना दिया जा रहा है तो आम लोगों को कैसा खाना परोसा जा रहा होगा?”

अपने बर्ताव को लेकर सफाई देते हुए संजय गायकवाड़ ने कहा, “खाना बेहद गंदा था, जिससे मेरा गुस्सा फूट पड़ा। इससे मेरा असली रूप सामने आ गया।” उन्होंने इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि वे इसे विधानसभा में उठाएंगे और साथ ही खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में भी शिकायत दर्ज कराएंगे।

विधायक गायकवाड़ के इस रवैये को लेकर जहां कुछ लोग खराब खाने के मुद्दे को गंभीरता से ले रहे हैं, वहीं उनके हाथापाई वाले बर्ताव की आलोचना भी हो रही है। अब देखना होगा कि इस मामले में प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top