Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

अमरावती: बारिश के आगमन से किसानों में खुशी की लहर, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं मूसलाधार बारिश

अमरावती: बारिश के आगमन से किसानों में खुशी की लहर, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं मूसलाधार बारिश

अमरावती में बारिश से किसानों के चेहरों पर मुस्कान, बुवाई को मिली रफ्तार

अमरावती: जिले में गुरुवार को मॉनसून ने पूरी तरह से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। सुबह से ही अलग-अलग तहसीलों में कहीं रुक-रुक कर तो कहीं तेज बारिश का दौर जारी रहा। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को अब खेती के लिए अनुकूल वातावरण मिलने लगा है।

गुरुवार को जिले की मोर्शी तहसील के काटपुर-ममदापुर क्षेत्र में दोपहर दो बजे से तीन घंटे तक मूसलधार बारिश हुई, जिससे एक किसान की मोटरसाइकिल नदी के किनारे से बह गई। हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

जिले में मानसून ने दो दिन पहले दस्तक दी थी, और अब तक लगभग 50 प्रतिशत बुवाई का कार्य पूरा हो चुका है। बाकी किसानों को सिर्फ अच्छी बारिश का इंतजार था, जो अब पूरी होती दिख रही है। मौसम का रुख फसलों के लिए अनुकूल हो गया है, जिससे आने वाले दिनों में बुवाई के काम में तेजी आने की उम्मीद है।

धामणगांव रेलवे, नांदगांव खंडेश्वर, तिवसा, चांदूर रेलवे और वरूड जैसे क्षेत्रों में गुरुवार को अच्छी बारिश दर्ज की गई। वहीं अचलपुर, चिखलदरा, धरणी, दर्यापुर, अंजनगांव सुर्जी, अमरावती और भातकुली में बूंदाबांदी और बादलों की छाया बनी रही, जिससे मौसम ठंडा और सुहावना हो गया।

कुल मिलाकर, अमरावती जिले में बारिश ने किसानों को राहत दी है और खेती-किसानी की रफ्तार अब तेज होती नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top