Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

काम के वक्त गैरहाजिर सफाई कर्मियों पर मनपा का चाबुक, 42 कर्मचारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई

काम के वक्त गैरहाजिर सफाई कर्मियों पर मनपा का चाबुक, 42 कर्मचारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई

मनपा की सख्ती: वार्ड 16 में औचक निरीक्षण में 42 सफाई कर्मचारी गैरहाजिर, जुर्माना और चेतावनी जारी

नागपुर। लक्ष्मीनगर जोन के वार्ड क्रमांक 16 में नगर निगम ने लापरवाह सफाई कर्मचारियों पर सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अपर आयुक्त वसुमना पंत ने मंगलवार को उपस्थिति स्टैंड का औचक निरीक्षण किया, जिसमें 42 कर्मचारी बिना सूचना दिए गैरहाजिर पाए गए। इन सभी पर ₹1,000 का जुर्माना लगाया गया और भविष्य में बिना पूर्व जानकारी अनुपस्थित न रहने की कड़ी चेतावनी दी गई।

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता निरीक्षक राजपाल खोबरागड़े उपस्थित थे। उन्होंने अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर उपस्थिति रजिस्टर की जांच की, जिसमें कुल 128 कर्मचारियों की ड्यूटी दर्शाई गई थी, पर मौके पर केवल 84 कर्मचारी ही कार्यरत मिले। इस पर पंत ने चार उपस्थिति रजिस्टर जब्त कर लिए।

निरीक्षण में यह भी सामने आया कि दो कर्मचारी छुट्टी पर थे। अपर आयुक्त ने निर्देश दिया कि यह जांचा जाए कि उन्होंने औपचारिक रूप से छुट्टी ली थी या नहीं। सहायक आयुक्त की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए पंत ने उन पर ₹500 का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

उपायुक्त राजेश भगत के अनुसार, इस पूरे मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है और संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द कार्रवाई कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। मनपा ने स्पष्ट कर दिया है कि कर्मचारी अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top