Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

दिन में चिलचिलाती धूप, रात में मूसलधार बारिश; नागपुर के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिन में चिलचिलाती धूप, रात में मूसलधार बारिश; नागपुर के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

नागपुर का बदला-बदला मौसम: दिन में भीषण गर्मी, रात में बारिश; अलर्ट जारी

नागपुर: उपराजधानी नागपुर का मौसम इन दिनों उलझन भरा हो गया है। एक ओर दिनभर तेज धूप और झुलसाने वाली गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, तो दूसरी ओर शाम होते-होते अचानक मौसम करवट ले रहा है और बारिश शुरू हो जाती है। इस असामान्य मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने नागपुर जिले के लिए विशेष चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि अगले तीन घंटों में नागपुर और आसपास के क्षेत्रों में तेज गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। विभाग ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है।

मंगलवार को नागपुर में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री ज्यादा है। जून की शुरुआत के साथ ही विदर्भ क्षेत्र में गर्मी ने अपना तीखा रूप दिखाना शुरू कर दिया है। लेकिन शाम होते ही बादलों की गर्जना और बारिश से वातावरण अचानक बदल जाता है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिलती है, मगर यह मौसम उतार-चढ़ाव भरा बना हुआ है।

मौसम विभाग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और नागरिकों को मौसम अपडेट के अनुसार सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top