Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

लता मंगेशकर उद्यान में बनेगा ‘एडवेंचर पार्क’, NMC ने 8.79 करोड़ की अभिनव परियोजना को दी मंजूरी

लता मंगेशकर उद्यान में बनेगा ‘एडवेंचर पार्क’, NMC ने 8.79 करोड़ की अभिनव परियोजना को दी मंजूरी

नागपुर में युवाओं के लिए बनेगा अत्याधुनिक एडवेंचर पार्क, NMC ने दी 8.79 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

नागपुर: नागपुर महानगरपालिका (NMC) शहर के विद्यार्थियों और युवाओं के लिए एक रोमांचक तोहफा लेकर आ रही है। सूर्यनगर स्थित लता मंगेशकर उद्यान में अब जल्द ही एक अत्याधुनिक एडवेंचर पार्क बनने जा रहा है, जिसकी लागत 8.79 करोड़ रुपये तय की गई है। इस अभिनव परियोजना को मनपा आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी ने प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।

इस पार्क के जरिए विद्यार्थियों को साहसिक खेलों का अनुभव मिल सकेगा और उनमें आत्मविश्वास व रोमांच की भावना को बढ़ावा मिलेगा। परियोजना के तहत पुराने ऑडिटोरियम स्टेडियम को ध्वस्त कर 2 एकड़ क्षेत्र को एडवेंचर गेम्स के लिए तैयार किया गया है।

पार्क में होंगे 15 प्रकार के साहसिक खेल

लता मंगेशकर उद्यान में बनने वाले इस पार्क में जिप लाइन, स्काई साइकिल, क्लाइंबिंग वॉल, रैपलिंग वॉल, बंजी इजेक्शन, ट्रैम्पोलिन पार्क, सस्पेंशन ब्रिज, और लो रोप कोर्स जैसे 15 तरह के एडवेंचर गेम्स उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही बच्चों के लिए सॉफ्ट प्ले एरिया और नेट क्लाइंबिंग जैसे आकर्षण भी जोड़े जाएंगे।

सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं पर भी जोर

परियोजना के तहत हरियाली बढ़ाने के लिए लॉन और सजावटी पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा स्मार्ट शौचालय, टिकट रूम, ऑफिस, वॉयरिंग, फेंसिंग और वॉकिंग पाथ जैसी बुनियादी सुविधाओं का निर्माण भी प्रस्तावित है।

वित्तीय विभाजन

  • हरियाली व निर्माण कार्य: ₹4.58 करोड़
  • एडवेंचर गेम्स व उपकरण: ₹4.20 करोड़

जल्द होगा काम शुरू

प्रशासन द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि यह परियोजना न केवल युवाओं को फिटनेस और साहसिक गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करेगी, बल्कि शहर के सौंदर्यीकरण को भी एक नया आयाम देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top