Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

बुलढाणा: कोनड में खेत के तालाब में डूबे तीन सगे भाई-बहन, कल से थे लापता, आज पानी में मिले शव

बुलढाणा: कोनड में खेत के तालाब में डूबे तीन सगे भाई-बहन, कल से थे लापता, आज पानी में मिले शव

बुलढाणा: मंदिर दर्शन को निकले तीन मासूमों की तालाब में डूबने से मौत, गांव में शोक की लहर

बुलढाणा ज़िला अंतर्गत कोनड बुद्रुक गांव में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां खेत के तालाब में तीन बच्चों के शव तैरते हुए पाए गए। यह तीनों बच्चे एक ही परिवार से संबंधित थे और रविवार सुबह से लापता थे।

जानकारी के अनुसार, वरुड तालुका के रहने वाले यश अनिल जोशी (14), दीपाली रमन जोशी (9) और रोहन रमन जोशी (7) नामक तीन भाई-बहन 2 जून को ओलंदा महादेव मंदिर दर्शन के लिए निकले थे, लेकिन उसके बाद वे घर नहीं लौटे। देर रात तक बच्चों की तलाश की गई और अंततः थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई।

आज सुबह कोनड बुद्रुक से जाफराबाद रोड पर स्थित एक खेत के तालाब में तीन शव दिखाई देने पर गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों की शिनाख्त की गई। तीनों मृतक बच्चे आपस में दो सगे भाई-बहन और एक चचेरा भाई हैं।

बताया जा रहा है कि मंदिर दर्शन के बाद बच्चे पास के खेत की ओर चले गए होंगे और खेलते समय तालाब में गिर पड़े। हादसे की असली वजह की जांच पुलिस कर रही है।

इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। एक ही परिवार के तीन फूलों के इस तरह चले जाने से परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top