Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

चंद्रपुर: ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व का सफारी पर्यटन संकट में, जंगली हाथी की आमद से वन विभाग अलर्ट

चंद्रपुर: ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व का सफारी पर्यटन संकट में, जंगली हाथी की आमद से वन विभाग अलर्ट

चंद्रपुर: ताडोबा टाइगर रिजर्व में जंगली हाथियों की आमद से बढ़ा खतरा, टाइगर सफारी पर लग सकता है अस्थायी प्रतिबंध

विश्व प्रसिद्ध ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व, जो अपनी धारीदार बाघों की मौजूदगी और समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता है, अब एक नई चुनौती का सामना कर रहा है। गढ़चिरौली जिले से चंद्रपुर की सीमा में प्रवेश कर चुके दो जंगली हाथियों की गतिविधियों ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इन हाथियों की उपस्थिति के चलते टाइगर सफारी पर्यटन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाए जाने की संभावना बन गई है।

वन विभाग के अनुसार, ये हाथी अब ताडोबा के बफर जोन को पार कर डोनी गांव के पास कोर क्षेत्र में पहुंच गए हैं। क्षेत्र में मौजूद जल स्रोत, फलदार वृक्ष और धान की खेती इन हाथियों को आकर्षित कर रही है, जिससे उनका व्यवहार अनिश्चित हो गया है।

बीते दिन सिंदेवाही तालुका के कुकड़हेती क्षेत्र में हाथियों की आमद से हड़कंप मच गया। अब ये हाथी रिजर्व के और भीतर की ओर बढ़ रहे हैं। वन विभाग ने इनकी निगरानी के लिए 25 सदस्यों की एक विशेष टीम तैनात की है, जिसे नाइट विजन डिवाइस, ड्रोन कैमरे और अन्य जरूरी उपकरणों से लैस किया गया है। टीम हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखे हुए है।

हालांकि फिलहाल ताडोबा में टूरिज्म पूरी तरह से बंद नहीं किया गया है, लेकिन कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। वन अधिकारियों का कहना है कि यदि हाथी आगे चलकर टाइगर सफारी रूट के करीब पहुंचते हैं, तो सुरक्षा कारणों से सफारी को अस्थायी रूप से बंद किया जा सकता है।

इस स्थिति ने पर्यटकों के साथ-साथ वन्यजीव प्रेमियों को भी चिंतित कर दिया है। वन विभाग का कहना है कि वह स्थिति पर नियंत्रण बनाए हुए है और किसी भी खतरे से पहले जरूरी कदम उठाए जाएंगे। पर्यटकों से भी अपील की गई है कि वे दिशा-निर्देशों का पालन करें और जंगल में प्रवेश से पहले अपडेट लेते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top