Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

इंस्टाग्राम पर हुई बातचीत के बाद पहुंची पाकिस्तान, नागपुर की सुनीता जामगड़े से जांच एजेंसियों ने की पूछताछ

इंस्टाग्राम पर हुई बातचीत के बाद पहुंची पाकिस्तान, नागपुर की सुनीता जामगड़े से जांच एजेंसियों ने की पूछताछ

इंस्टाग्राम पर पाक नागरिकों से संपर्क के बाद एलओसी पार कर गई नागपुर की महिला, लौटने पर पूछताछ शुरू

नागपुर: सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत एक नागपुर की महिला को सरहद पार ले गई। कपिल नगर क्षेत्र की रहने वाली 43 वर्षीय सुनीता जामगड़े की पाकिस्तान यात्रा और वहां उसकी गतिविधियों को लेकर खुफिया एजेंसियों और पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुनीता इंस्टाग्राम के माध्यम से पाकिस्तान के तीन नागरिकों – जुल्फिकार, असद और तौफीक – के संपर्क में थी।

सुनीता 14 मई को लापता हुई थी और कुछ दिन बाद पाकिस्तान में उसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई। उसे वहां की एजेंसियों ने हिरासत में लिया और फिर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया। बुधवार देर रात वह अमृतसर के रास्ते नागपुर पहुंचाई गई, जहां से उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

पुलिस का कहना है कि सुनीता ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर पाकिस्तान में प्रवेश किया, हालांकि उसका मकसद अब तक स्पष्ट नहीं है। उसके सोशल मीडिया इतिहास की जांच में सामने आया है कि वह लंबे समय से पाकिस्तान में कई लोगों के संपर्क में थी, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया है। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या सुनीता की हरकतों के पीछे जासूसी से जुड़ा कोई मकसद था या फिर यह किसी मानसिक अस्थिरता का परिणाम है। शुरुआती मेडिकल जांच में उसके मानसिक स्वास्थ्य को लेकर संदेह जताया गया है।

फिलहाल उसे 2 जून तक हिरासत में रखा गया है और उस पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह मामला गंभीर चिंता का विषय बन गया है, खासकर तब जब यह गतिविधि सोशल मीडिया के माध्यम से सीमापार संपर्क के कारण हुई है। नागपुर पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियां मिलकर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top