Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

अमरावती: रामपुरी कैंप से 10.43 लाख रुपये का गुटखा जप्त, पुलिस और अन्न व आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई

अमरावती: रामपुरी कैंप से 10.43 लाख रुपये का गुटखा जप्त, पुलिस और अन्न व आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई

अमरावती में गुटखा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, रामपुरी कैंप से 10.43 लाख का माल जब्त, पुलिस आयुक्त चावसिया के निर्देश पर तीसरी बड़ी रेड

अमरावती: शहर में अवैध गुटखा कारोबार के खिलाफ अमरावती पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस आयुक्त अरविंद चावसिया के पदभार ग्रहण करने के बाद से शहर में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से गुटखा माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। बीते चार दिनों में यह तीसरी बड़ी छापेमारी है।

ताजा कार्रवाई रामपुरी कैंप इलाके में की गई, जहां क्राइम ब्रांच को खुफिया सूचना मिली कि एक घर में भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा जमा किया गया है। सूचना के आधार पर अन्न व नागरी आपूर्ति विभाग के अधिकारी गजानन गोरे के साथ संयुक्त रूप से छापा मारा गया।

छापेमारी के दौरान राजेश केसवाणी के घर की तलाशी ली गई, जहां दो कमरों में करीब 10 लाख 43 हजार रुपये मूल्य का गुटखा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह माल बिक्री के लिए लाया गया था। पुलिस ने तत्काल गुटखे को जब्त कर केसवाणी को हिरासत में ले लिया।

इस कार्रवाई के बाद गाडगेनगर थाने में आरोपी के खिलाफ अन्न सुरक्षा अधिकारी गजानन गोरे की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अमरावती पुलिस की सख्ती से गुटखा माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस कमिश्नर चावसिया के नेतृत्व में चल रही इन कार्रवाइयों से यह साफ हो रहा है कि अब शहर में अवैध व्यापार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top