Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

चंद्रपुर: 32.68 लाख के गोबर खरीदी घोटाले में विरुर के प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी येलकेवाड़ निलंबित

चंद्रपुर: 32.68 लाख के गोबर खरीदी घोटाले में विरुर के प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी येलकेवाड़ निलंबित

चंद्रपुर में 32.68 लाख का गोबर खरीदी घोटाला उजागर, वन अधिकारी निलंबित, आठ अन्य पर भी कार्रवाई

चंद्रपुर: विरुर वन परिक्षेत्र में घास रोपण परियोजना के नाम पर किए गए फर्जी गोबर खरीदी प्रकरण में बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। “कैम्पा योजना” के तहत 2023-24 के दौरान किए गए इस घोटाले में 32 लाख 68 हजार रुपये से अधिक की सरकारी राशि का गबन किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी सुरेश येलकेवाड़ को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दो वनपालों और छह वनरक्षकों का अन्यत्र तबादला कर दिया गया है।

कैसे हुआ घोटाला?

घास रोपण परियोजना के लिए जुलाई से नवंबर 2024 के बीच गोबर खरीदी दिखाकर भुगतान निकाला गया। हालांकि, न तो गोबर की वास्तविक खरीद हुई और न ही उसका उपयोग किया गया। जांच में सामने आया कि तत्कालीन वन अधिकारी येलकेवाड़ ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और भुगतान की प्रक्रिया को अंजाम दिया।

जांच रिपोर्ट के अनुसार, यह पूर्व नियोजित साजिश थी जिसमें गोबर की काल्पनिक खरीदी और वितरण दिखाकर सरकारी राशि की बंदरबांट की गई। मामले की जांच के बाद दोषी अधिकारियों से राशि की वसूली भी की गई है।

विभागीय कार्रवाई शुरू

मुख्य वन संरक्षक डॉ. जितेंद्र रामगांवकर द्वारा की गई जांच के आधार पर वन अधिकारी येलकेवाड़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही महाराष्ट्र सिविल सेवा नियम 1979 के तहत अन्य आठ अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

जनता में आक्रोश, विभाग की छवि धूमिल

वन विभाग जैसी संरचनात्मक संस्था में इस प्रकार की वित्तीय अनियमितता ने समाज में नाराजगी फैला दी है। वन संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए जिम्मेदार विभाग की साख पर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले में यह मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है, और लोग इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, आगे और भी अधिकारियों की भूमिका की जांच की जा रही है, और जल्द ही अतिरिक्त कार्रवाई हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top