Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

गोंदिया: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दादा-पोते की दर्दनाक मौत

गोंदिया: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दादा-पोते की दर्दनाक मौत

गोंदिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर की टक्कर से दादा-पोते की मौत, चालक फरार

गोंदिया: जिले के तिरोड़ा तहसील अंतर्गत पांजरा गांव के पास शुक्रवार को एक तेज़ रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर दादा-पोते की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर खुरखुड़ी की ओर जा रहे थे। मृतकों की पहचान सारंग येले (20) और पूर्व सरपंच जुगराज बोपचे के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, सारंग येले अपने नाना (मां के पिता) जुगराज बोपचे को मोटरसाइकिल पर बिठाकर तिरोड़ा से तुमसर के रास्ते खुरखुड़ी गांव की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे पांजरा गांव बस स्टॉप के पास मुड़े, तभी लोहे की सरिया लेकर आ रहे ट्रेलर ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि सारंग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दादा को गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उन्हें नागपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में भंडारा पहुंचते ही उनकी भी मृत्यु हो गई।

हादसे के तुरंत बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही तिरोड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रेलर को जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया गया है। मामले की जांच तिरोड़ा पुलिस द्वारा की जा रही है।

इस दुर्घटना से इलाके में शोक की लहर है, और स्थानीय लोगों ने भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही को लेकर चिंता जताई है। पुलिस द्वारा फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top