Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की पुस्तक ‘संघातील मानवी व्यवस्थापन’ का 30 मई को होगा विमोचन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की पुस्तक ‘संघातील मानवी व्यवस्थापन’ का 30 मई को होगा विमोचन

नागपुर: नितिन गडकरी की नई किताब ‘संघातील मानवी व्यवस्थापन’ 30 मई को होगी लॉन्च, संघ से जुड़े अनुभवों को किया साझा

नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक बार फिर अपनी रचनात्मक सोच के साथ साहित्यिक मंच पर उतरने जा रहे हैं। इस बार वह एक लेखक के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अनुभवों और प्रबंधन प्रणाली पर आधारित अपनी नई मराठी पुस्तक ‘संघातील मानवी व्यवस्थापन’ लेकर आए हैं, जिसका विमोचन 30 मई को शाम 6 बजे नागपुर के वनमति सभागृह में किया जाएगा। यह पुस्तक राजहंस प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई है।

गडकरी, जो स्वयं एक प्रखर स्वयंसेवक रह चुके हैं, ने इस किताब के माध्यम से यह बताने की कोशिश की है कि संघ की कार्यपद्धति और उसमें अपनाई जाने वाली मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली कैसे एक सामान्य व्यक्ति के जीवन और व्यक्तित्व को निखारती है। उन्होंने अपने स्वयं के अनुभवों और संघ में देखे गए नेतृत्व के तौर-तरीकों को इस पुस्तक में साझा किया है।

विमोचन समारोह में अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर और वरिष्ठ संपादक विवेक घलसासी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

नितिन गडकरी की यह दूसरी पुस्तक है। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2013 में अंग्रेज़ी में “India Aspires: Redefining Politics of Development” शीर्षक से एक पुस्तक लिखी थी, जिसे पाठकों ने खासा सराहा था।

RSS की शताब्दी वर्ष की पृष्ठभूमि में प्रकाशित यह पुस्तक न केवल संघ कार्यकर्ताओं, बल्कि नेतृत्व, प्रबंधन और संगठन में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए भी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top