Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

“31 मई तक सड़कों के गड्ढे भरने का काम पूरा करें, नहीं तो ठेकेदार पर होगी दंडात्मक कार्रवाई: आयुक्त चौधरी”

“31 मई तक सड़कों के गड्ढे भरने का काम पूरा करें, नहीं तो ठेकेदार पर होगी दंडात्मक कार्रवाई: आयुक्त चौधरी”

नागपुर: मानसून से पहले सड़कों की मरम्मत की समय सीमा तय, नहीं तो ठेकेदारों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

नागपुर: शहर की सड़कों के मरम्मत कार्यों को मानसून से पहले पूरा करने के लिए नागपुर महानगरपालिका (मनपा) ने 31 मई तक की समय सीमा तय की है। इस तारीख तक सड़कों के गड्ढे भरने का काम पूरा नहीं होने पर संबंधित ठेकेदारों पर जुर्माना और आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, मानसून के दौरान किसी भी विभाग या संस्था को सड़कें खोदने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर कोई विभाग खुदाई करता है तो उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जाएगी। यह आदेश मंगलवार को मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दिए गए।

बैठक में मनपा के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी, ठेकेदार और अभियंता मौजूद थे, जहां सड़कों के मरम्मत और बहाली की स्थिति पर चर्चा हुई। आयुक्त ने काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

मनपा के अतिरिक्त आयुक्त वसुमना पंत, मुख्य अभियंता श्री मनोज तालेवार और अधीक्षण अभियंता डॉ. श्वेता बनर्जी ने सीवर लाइन, पेयजल लाइन और अन्य बुनियादी सुविधाओं के काम की स्थिति पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमृत योजना के तहत 78.94 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, लेकिन अभी भी कुछ कार्यों को समय पर पूरा करने की आवश्यकता है।

आयुक्त ने ठेकेदारों से काम में गति लाने को कहा और स्पष्ट किया कि मानसून के दौरान सड़क मरम्मत का कार्य किया गया तो ठेकेदारों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इसके अलावा, ठेकेदारों को यह भी निर्देश दिए गए कि सड़क पर किसी प्रकार का मलबा या कचरा जमा न होने पाए और उसे 31 मई से पहले हटाया जाए। मलबा हटाने की जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी, और इसकी जांच नगर निगम के सफाई विभाग द्वारा की जाएगी। यदि ठेकेदार जिम्मेदारी से काम नहीं करते, तो उन पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

नागपुर मनपा ने शहरवासियों की सुरक्षा और सुगम यातायात को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top