Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

यवतमाल: रास्ता पूछने के बहाने युवती का अपहरण कर जंगल में दुष्कर्म, आरोपी फरार

यवतमाल: रास्ता पूछने के बहाने युवती का अपहरण कर जंगल में दुष्कर्म, आरोपी फरार

यवतमाल: आर्णी मार्ग पर जगदंबा कॉलेज के पास वन क्षेत्र एक व्यक्ति ने  एक युवती को रास्ता पूछने के बहाने रोककर जबरन कार में बैठा लिया गया। आरोपी ने युवती का अपहरण के बाद उसे जंगल ले जा कर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। एक युवती वनवासी मारोती मंदिर क्षेत्र में पैदल जा रही थी। इसी दौरान शाम करीब 7 बजे एक सफेद रंग की कार में सवार करीब 35 वर्षीय व्यक्ति ने रास्ता पूछने के बहाने उसे रोका।

जिसके बाद युवक ने लड़की को भरोसे में लेकर उससे घर छोड़ देने का कहकर उसने उसे जबरन कार में बैठा लिया। फिर उसने कार में उसके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। लड़की ने जब विरोध किया तो उसने लड़की को जान से मारने की धमकी दी। फिर वह यवतमाल के अरनी मार्ग पर एक पेट्रोल पंप पर रुका, पेट्रोल भराया और कार को सीधे कॉलेज के पास एक जंगल में  में ले गए। जिसके बाद आरोपी व्यक्ति ने  युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

इतना ही नहीं, उसने उसे इस मामले के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और रात करीब साढ़े दस बजे उसे अरनी मार्ग पर एक होटल के सामने छोड़कर भाग गए। घर लौटने के बाद लड़की ने आपबीती अपनी मां और मौसी को बताई और अवधूतवाड़ी पुलिस थाने में इस घटना की शिकायत की।

जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए तत्काल पुलिस की एक टीम को आरोपी की तलाश के लिए भेजा दिया गया है। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर आगे की जांच कर रही है। हालांकि की इस घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top