Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

2 बच्चियों से दुष्कर्म का प्रयास, भीड़ ने बदमाश को बांधकर पीटा; बाद में थाने तक ले गए लोग

 2 बच्चियों से दुष्कर्म का प्रयास, भीड़ ने बदमाश को बांधकर पीटा; बाद में थाने तक ले गए लोग

नागपुर: चॉकलेट दिलाने का लालच देकर दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म के प्रयास की घटना ने नागपुर में हड़कंप मचा दिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी को रस्सियों से बांधकर जमकर पीटा और बाद में पीटते हुए तहसील पुलिस थाने ले गए। इस घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी शेरू उर्फ सुरेश टाकलीकर बताया जा रहा है जो की टीमकी परिसर का रहने वाला है। आरोपी ने दोपहर के समय बस्ती की दो बच्चियों को चॉकलेट का लालच देकर बहला-फुसलाकर ले जाने का प्रयास कर रहा था। उसने एक साल की बच्ची को गोद में उठा रखा था और 7 साल की बच्ची का हाथ पकड़कर कहीं ले जा रहा था।
हालांकि, उसके घिनौने इरादे सफल हो पाते, इससे पहले ही एक बच्ची की 13 वर्षीय बड़ी बहन ने उसे बच्चियों को ले जाते हुए देख लिया। बड़ी बहन के देख लेने पर आरोपी ने बच्चियों को छोड़ दिया। शाम को जब बच्चियों की मां काम से घर लौटीं, तब बच्चियों ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। यह बात तेजी से बस्ती में फैल गई। बस्ती के लोगों को लगने लगा कि आरोपी के इस कृत्य से अब उनकी बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं।
बताया जाता है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है। शाम को जब वह शराब पीकर घर लौटा, तो लोगों ने उसे घेर लिया। उसके ही घर के सामने उसे रस्सियों से बांधकर अधमरा होने तक पीटा गया। पिटाई के बाद उसे पीटते हुए ही तहसील पुलिस थाने ले जाया गया। तहसील थाने में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top