Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने गडचिरोली के कटेझरी में पहली बार बस पहुंचने का किया उल्लेख, कहा – लोग देख रहे हैं बदलाव

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने गडचिरोली के कटेझरी में पहली बार बस पहुंचने का किया उल्लेख, कहा – लोग देख रहे हैं बदलाव

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने किया गढ़चिरोली के कटेझरी गांव का जिक्र, कहा – पहली बस पहुंचना बदलाव की बड़ी शुरुआत

गढ़चिरोली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 122वें संस्करण में देशवासियों को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरोली जिले के कटेझरी गांव का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने इस गांव में पहली बार बस सेवा शुरू होने को ऐतिहासिक क्षण बताया और ग्रामीणों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा, “बस से सफर करना भले ही आम बात हो, लेकिन कुछ ऐसे इलाके हैं जहां लोगों ने दशकों तक इस सुविधा का इंतजार किया है। गढ़चिरोली का कटेझरी गांव एक ऐसा ही स्थान है, जहां पहली बार बस पहुंची। यह गांव माओवादी हिंसा से प्रभावित रहा है, लेकिन अब वहां बदलाव की बयार बह रही है। जब पहली बस गांव पहुंची, तो लोगों ने ढोल-नगाड़ों से उसका स्वागत किया। यह दृश्य बताता है कि बदलाव जमीन पर उतर रहा है।”

पीएम मोदी ने इस घटना को सकारात्मक परिवर्तन और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे न केवल आवागमन आसान हुआ है, बल्कि लोगों का भरोसा भी बढ़ा है कि अब उनका क्षेत्र भी मुख्यधारा से जुड़ रहा है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की चर्चा करते हुए भारतीय सेना के पराक्रम को नमन किया। उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर महज एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि यह नए भारत की ताकत, आत्मविश्वास और संकल्प की तस्वीर है। हमारी सेना ने आतंकवादी ठिकानों को जिस सटीकता से ध्वस्त किया, वह पूरी दुनिया के लिए एक संदेश है। इस ऑपरेशन में भारत में बने हथियार और तकनीक की प्रभावशीलता भी देखने को मिली।”

उन्होंने आगे कहा कि देश की सैन्य सफलता में हमारे इंजीनियरों, तकनीशियनों और वैज्ञानिकों की मेहनत शामिल है, और यह अभियान हर भारतीय के मन में देशभक्ति की भावना को और गहरा कर गया है।

प्रधानमंत्री का यह संबोधन विकास, सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को एक साथ समाहित करता नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top