Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

Monsoon Update: 12 दिन पहले महाराष्ट्र पहुंचा मानसून, विदर्भ समेत कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट

Monsoon Update: 12 दिन पहले महाराष्ट्र पहुंचा मानसून, विदर्भ समेत कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट

समय से पहले दस्तक देने वाला मानसून बना राहत की बौछार, महाराष्ट्र के कई हिस्सों में तेज बारिश के आसार

नागपुर: लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे महाराष्ट्रवासियों के लिए अच्छी खबर है। मानसून ने इस बार समय से 12 दिन पहले ही राज्य में दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मानसून महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में पहुंच चुका है और इन क्षेत्रों में बारिश की शुरुआत भी हो चुकी है।

इस वर्ष मानसून की गति काफी तेज रही है। अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में समय से पहले पहुंचने के बाद केरल में भी इसकी समयपूर्व आमद दर्ज की गई थी। अब मानसून ने महाराष्ट्र में तय समय से काफी पहले प्रवेश कर मौसम को सुहाना बना दिया है।

मौसम विभाग ने बताया है कि अरब सागर में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के चलते आगामी तीन दिनों यानी 26, 27 और 28 मई को विदर्भ सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।

किन जिलों में होगी तेज बारिश?
विदर्भ के अलावा पुणे, मुंबई, ठाणे, पालघर, नांदेड़, लातूर, सिंधुदुर्ग और सतारा जिलों में भी मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।

इस साल कैसी रहेगी बारिश?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस साल देशभर में सामान्य से अधिक वर्षा होने की उम्मीद है। राष्ट्रीय स्तर पर मानसून की वर्षा 107% तक रहने का अनुमान है, जिससे कृषि क्षेत्र को काफी लाभ होने की संभावना है।

समय से पहले मानसून की आमद ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। अब सबकी निगाहें आने वाले दिनों में मानसून की रफ्तार और इसके वितरण पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top