Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी ने किया अंबाझरी बांध का निरीक्षण, पांच जून तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश

विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी ने किया अंबाझरी बांध का निरीक्षण, पांच जून तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश

अंबाझरी बांध का निरीक्षण कर विभागीय आयुक्त ने दिए स्पष्ट निर्देश – 5 जून तक सभी कार्य पूरे हों

नागपुर: नागपुर की विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी ने शनिवार को अंबाझरी तालाब के मजबूतीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को 5 जून तक सभी कार्य पूरे करने के स्पष्ट निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि सितंबर 2023 में आई विनाशकारी बाढ़ से नागपुर शहर को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। इसके मद्देनजर बाढ़ जैसी स्थिति की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ के आदेशों के अनुरूप विभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है। इसी समिति की निगरानी में अंबाझरी बांध को सुरक्षित और मजबूत बनाने के प्रयास जारी हैं।

निरीक्षण के दौरान बिदरी ने गंदे पानी की निकासी को बाधित कर रहे निर्माण मलबे को शीघ्र हटाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि पाइपलाइन स्थानांतरण के लिए निविदा जारी की जा चुकी है और कार्य जल्द शुरू कर इसे समय पर पूर्ण किया जाए।

समिति के सदस्यों ने अंबाझरी बांध से जल प्रवाह के लिए तैयार किए जा रहे मुख्य गेट के कार्य का भी जायजा लिया। बिदरी ने गेट निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने के निर्देश भी दिए।

इसके अलावा जल संचयन के लिए किए जा रहे प्रयासों और नाग नदी के किनारे हो रहे निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। नगर आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी ने भी मलबा हटाने की अंतिम समयसीमा 5 जून निर्धारित की है।

बांध की सुरक्षा और वर्षा ऋतु से पहले सभी आवश्यक कार्य पूरे करने को लेकर प्रशासन अब पूरी मुस्तैदी से जुट गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top