Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

सी-60 कमांडो को बड़ी सफलता: मूसलाधार बारिश में 14 लाख के इनामी 4 हार्डकोर नक्सली ढेर, दलम कमांडर सहित तीन सहयोगी शामिल

सी-60 कमांडो को बड़ी सफलता: मूसलाधार बारिश में 14 लाख के इनामी 4 हार्डकोर नक्सली ढेर, दलम कमांडर सहित तीन सहयोगी शामिल

गड़चिरोली में सी-60 कमांडो की बड़ी कामयाबी: मूसलाधार बारिश के बीच मुठभेड़ में 14 लाख इनामी चार नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

गड़चिरोली, 24 मई: महाराष्ट्र के गड़चिरोली जिले में सी-60 कमांडो को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे, भामरागढ़ तहसील के कवंडे पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित छत्तीसगढ़ सीमा से सटे इंद्रावती नदी के जंगलों में हुई मुठभेड़ में चार कुख्यात नक्सली मारे गए। इन नक्सलियों पर महाराष्ट्र सरकार द्वारा कुल 14 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

बारिश से लबालब क्षेत्र में 12 टीमों वाले विशेष अभियान दल और सीआरपीएफ की 113वीं बटालियन की एक टीम ने संयुक्त ऑपरेशन को अंजाम दिया। बुरी तरह भीगते हुए भी सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में पैदल खोजबीन की और शुक्रवार की सुबह तय रणनीति के तहत घेराबंदी कर दी। इसी दौरान छिपे हुए नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसका सी-60 कमांडो ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

मुठभेड़ के बाद क्षेत्र की तलाशी में चार नक्सलियों के शव बरामद हुए। इनमें 8 लाख रुपये का इनामी भामरागढ़ दलम कमांडर सन्नु मासा पुंगाटी (35), 2-2 लाख रुपये के इनामी नक्सली अशोक उर्फ सुरेश पोरीया वड्डे (38), विंज्यो होयामी (25) और करूणा उर्फ ममीता उर्फ तुनी पांडू वरसे (21) शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, सभी नक्सली किसी बड़ी वारदात की तैयारी में थे।

घटनास्थल से सुरक्षाबलों ने एक SLR राइफल, दो .303 राइफल, एक भरमार बंदूक, वॉकी-टॉकी और अन्य नक्सली सामग्री भी जब्त की है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि गुरुवार 22 मई को नक्सलियों की गतिविधि की गुप्त सूचना मिलने के बाद ऑपरेशन की योजना बनाई गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) एम. रमेश के मार्गदर्शन में यह अभियान सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। मारे गए सभी नक्सली भामरागढ़ नक्सल दलम से जुड़े हुए थे।

गड़चिरोली पुलिस की यह कार्रवाई नक्सल विरोधी अभियान में एक और बड़ी कामयाबी के तौर पर देखी जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top