Headline
“यवतमाल: आर्णी में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई, जंगली जानवरों और जंगल की सुरक्षा को खतरा”
“नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड का फैसला; बिहार सरकार में मंत्री पद पर हैं वर्तमान में”
“शिवसेना को भाजपा में मर्ज करने का मिला आदेश, शशिकांत शिंदे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा”
“एक्शन मोड में कृषि विभाग; बुलढाणा जिले में 317 केंद्रों का निरीक्षण, 33 केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश”
“विदर्भ सोलर क्षेत्र में बनेगा नंबर एक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह प्रस्ताव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां”
“‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली, खरगे और राहुल रामलीला मैदान से उठाएंगे हुंकार”
“खटीमा में तुषार की हत्या के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू”
“एसडीपीओ जाधव के निलंबन की मांग पर मुनगंटीवार और वडेट्टीवार ने विधानसभा में किया हंगामा”
नाना पटोले ने राज्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज किया

सावधान! रविवार को विदर्भ समेत पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

सावधान! रविवार को विदर्भ समेत पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

महाराष्ट्र में मौसम का कहर: रविवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट, अरब सागर में सक्रिय हुआ दबाव क्षेत्र

नागपुर, 25 मई: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार, 26 मई को महाराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। कारण है अरब सागर में बन रहा गहरा निम्न दबाव क्षेत्र, जो अगले 24 घंटों में और अधिक सक्रिय हो सकता है। इसके असर से राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, यह दबाव क्षेत्र दक्षिण कोंकण तट से दूर पूर्व-मध्य अरब सागर पर बना है और धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ रहा है। अभी तक यह चक्रवात में परिवर्तित नहीं हुआ है, लेकिन इसकी तीव्रता ने मौसम तंत्र को अस्थिर कर दिया है। इसका असर मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण मराठवाड़ा, उत्तरी तेलंगाना और दक्षिण छत्तीसगढ़ तक महसूस किया जाएगा।

मानसून ने केरल में दी दस्तक

इस बीच, केरल में मानसून ने शनिवार को ही दस्तक दे दी है, जबकि इसकी अपेक्षित शुरुआत रविवार को मानी जा रही थी। बंगाल की खाड़ी में भी एक ट्रफ लाइन सक्रिय हो चुकी है, जो मानसून को पश्चिम बंगाल तक खींचने की दिशा में संकेत दे रही है।

किन इलाकों में रहेगी ज्यादा बारिश की संभावना

विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के कई जिलों में तेज गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाओं के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

राज्य सरकार और जिला प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है और नागरिकों से अपील की गई है कि जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें और मौसम से जुड़ी ताजा अपडेट पर ध्यान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top